Mahakaushal Times

MPWLC टेंडर घोटाला : जीपी मेहरा द्वारा जारी पुराना टेंडर रद्द, नई निविदा जारी

MPWLC टेंडर घोटाला : जीपी मेहरा द्वारा जारी पुराना टेंडर रद्द, नई निविदा जारी

MPWLC Tender Scam : मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन ने पूर्व संविदा मुख्य अभियंता जीपी मेहरा द्वारा जारी टेंडर को पूरी तरह रद्द कर दिया। अब उसी काम के लिए नई बोली मंगाई गई है।

कई मीडिया हाउस ने 20 सितंबर 2025 को ‘MPWLC का फर्जीवाड़ा, करोड़ों का टेंडर चहेतों को देने की खबर प्रचारित की थी। इसमें टेंडर प्रक्रिया की कई गड़बड़ियां उजागर हुईं। इसके बाद 9 अक्टूबर को मप्र लोकायुक्त की विशेष पुलिस ने मेहरा के घर पर छापा मारा। छापेमारी के तुरंत बाद कॉरपोरेशन ने मेहरा की संविदा खत्म कर दी।

मेहरा ने मुख्य अभियंता बनते ही प्रदेश के 325 वेयरहाउस परिसरों में साइन बोर्ड लगाने के लिए टेंडर जारी किया था। इसमें प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं। मेहरा ने नियम तोड़कर मुंबई की अवेन्यू ग्राफिक्स प्रा.लि., नागपुर की सत्यम ग्राफिक्स और आजमगढ़ के अबुल फैज को तीन साल के पैनल में शामिल कर लिया था।

खबर उजागर होने पर कॉरपोरेशन ने टेंडर रद्द किया। अब वेयरहाउस परिसरों में सड़क साइन, सेफ्टी उपकरण और रिफ्लेक्टिव शीट लगाने के लिए नई निविदा जारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता और भरोसे को मजबूत करने के लिए उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर