साइबरट्रक के पहियों में खामी
रिपोर्ट के अनुसार, 2024 से 2026 के बीच बने 18-इंच स्टील व्हील वाले 173 साइबरट्रक प्रभावित पाए गए हैं। अमेरिकी एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के मुताबिक, खराब सड़कों या तीखे मोड़ों पर चलने के दौरान इनके रोटर में दरार आने का खतरा है। इससे पहिया हब से अलग हो सकता है, जो गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। टेस्ला ने इन वाहनों के रोटर, हब और लग नट्स को मुफ्त में बदलने का फैसला किया है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।
2 लाख से ज्यादा कारों में कैमरा फेल
साइबरट्रक के अलावा टेस्ला ने अपने मॉडल Y, मॉडल S, मॉडल X और मॉडल 3 की करीब 2 लाख से अधिक गाड़ियों को भी रिकॉल किया है। इन वाहनों में रियरव्यू कैमरा सिस्टम में खराबी पाई गई है। सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण बैक गियर में जाने पर कैमरा कुछ समय के लिए काम करना बंद कर देता है, जिससे पीछे का दृश्य नहीं दिख पाता और टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। राहत की बात यह है कि इन तकनीकी खामियों के कारण अब तक किसी दुर्घटना या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
ग्राहकों के लिए निर्देश
टेस्ला ने प्रभावित ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों की जांच और सुधार के लिए कंपनी की कस्टमर सर्विस 1-877-798-3752 पर संपर्क करें। कंपनी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष रिकॉल नंबर भी जारी किए हैं।