Mahakaushal Times

जबलपुर में जीएसटी छापेमारी, एल्यूमीनियम फर्म पर टैक्स चोरी के आरोप

Central GST Raid

GST Raids : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में मां नर्मदा एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई हुई। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

फर्म एल्यूमीनियम उत्पाद गुप्त रूप से निर्यात कर जीएसटी चोरी कर रही थी। उत्पादन के हिसाब से टैक्स नहीं भरा जा रहा। सही कर चालान भी जारी नहीं हो रहे थे।

जिले के मनेरी में स्थित इस फर्म का निरीक्षण कर तलाशी ली गई। सूचना पर छापा पड़ा। जीएसटी टीम को टैक्स चोरी के कई कागजात मिले। सभी दस्तावेजों की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर