Bhopal News : मध्यप्रदेश। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCNUJC) में एक गंभीर हादसा सामने आया है, जहाँ विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक छात्र दिव्यांश चौकसे गंभीर रूप से घायल हो गया है। शरीर पर कई जगहों पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
दिव्यांश चौकसे विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मास कॉम (PG) का छात्र है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस वक्त हुई जब छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
हादसे के तुरंत बाद दिव्यांश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
गौरतलब है कि दिव्यांश चौकसे इंस्टाग्राम पर ‘एनसीईआरटी ज्ञान’ नाम से एक सक्रिय अकाउंट भी चलाता है, जिसके 5 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।