Mahakaushal Times

कटनी BJP नेता हत्याकांड : पत्नी का सनसनीखेज आरोप, हत्यारों को मिला भाजपा का संरक्षण

कटनी BJP नेता हत्याकांड : पत्नी का सनसनीखेज आरोप
Katni BJP Leader Murder Case : मध्यप्रदेश। कटनी के कैमोर में बजरंग दल कार्यकर्ता और BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या के मामले में उनकी पत्नी सुचिता उसरेठे का शिकायत पत्र सामने आया है। 29 अक्टूबर को पुलिस को दिया यह पत्र हलचल मचा रहा है। इसमें BJP अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नवाब खान समेत कई नेताओं पर हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप है। सांसद से लेकर विधायक और प्रदेशाध्यक्ष तक पर उंगलियां उठाई गई हैं। BJP कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ।
सुचिता ने पत्र में बताया कि पति को निशाना बनाया गया। हत्यारों को नवाब खान और उसके साथियों का पूरा साथ था। अमरैयापार में नशे का धंधा सब जानते हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई। नवाब खान ने आरोप ठुकराते हुए कहा कि अमरैयापार का रहना ही उन्हें जोड़ रहा है। उन्होंने कभी अपराधियों को संरक्षण या मोर्चा में जगह नहीं दी।
हत्या के बाद अमरैयापार से 12 से ज्यादा परिवार गायब हो गए। ये वे लोग हैं जो पुरानी वारदातों से जुड़े थे। आरोपी अकरम का घर भी ताला लगा है। प्रशासन ने दस्तावेज मांगे और नोटिस चिपकाया।
28 अक्टूबर दोपहर 11:18 बजे एसीसी गेस्ट हाउस के पास नीलेश को मारा गया। पास ही डीएवी स्कूल है, जहां विवाद शुरू हुआ था। डर से शुक्रवार को बच्चों की संख्या कम रही। अभिभावक और स्टाफ में खौफ है।
शुक्रवार शाम एसपी अभिनय विश्वकर्मा और एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया कैमोर पहुंचे। थाने में चर्चा की और घंटों लोगों से पूछताछ हुई। पुलिस अपराधियों का रिकॉर्ड चेक कर रही है। आर्थिक मदद और अवैध कमाई के सोर्स पता कर रही।

ये है मामला :

28 अक्टूबर को दिनदहाड़े नीलेश (48) की हत्या की गई। 29 को मुठभेड़ में आरोपी अकरम खान (24) और इमानगिल उर्फ प्रिंस जोसफ (23) घायल होकर पकड़े गए। इसके बाद क्षेत्र में गुस्सा भड़का, विजयराघवगढ़ में चक्काजाम हुआ। हालांकि मंत्री उदयप्रताप सिंह मृतक के घर गए, ठोस कदम का भरोसा दिया। इधर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस हत्याकांड की निंदा की और सख्ती का वादा किया।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा का कहना है कि, संरक्षण वालों का पता लग रहा। स्थानीयों से पूछताछ हो रही। जल्द कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर