Mahakaushal Times

MacBook Neo पर बड़ा ऑफर: Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ और सस्ता, Amazon सेल में मिल रही भारी छूट

नई दिल्ली। एप्पल का एंट्री-लेवल मैकबुक नियो अब पहले से भी सस्ता हो गया है। मार्च में लॉन्च हुए इस लैपटॉप पर पहली बार बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है, जिससे यूजर्स को हजारों रुपये की सीधी बचत का मौका मिल रहा है। ऑनलाइन सेल में यह ऑफर खासतौर परअमेज़न पर उपलब्ध है।

कंपनी ने मैकबुक नियो को बजट सेगमेंट में उतारते हुए इसे हल्का, तेज और पावरफुल बनाने की कोशिश की है। इसमें Apple का A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 5-कोर GPU के साथ आता है। Apple का दावा है कि यह कई Intel Core Ultra 5 लैपटॉप्स की तुलना में करीब 50% तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

इस लैपटॉप में 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, 1080p FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Magic Keyboard, बड़ा ट्रैकपैड और Touch ID जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलती हैं। इसका वजन सिर्फ 1.23 किलोग्राम है, जिससे यह काफी पोर्टेबल बन जाता है।

Amazon पर ऑफर डिटेल
भारत में मैकबुक नियो के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब ₹69,900 है, लेकिन Amazon सेल में यह लैपटॉप ₹61,990 में उपलब्ध है। यानी लगभग ₹8,000 की सीधी छूट मिल रही है।

इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर अतिरिक्त ₹4,000 तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे कुल मिलाकर करीब ₹12,000 तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर के बाद यह Apple का सबसे सस्ता MacBook और भी किफायती हो गया है।

दूसरे ब्रांड्स पर भी ऑफर
सिर्फ एप्पल ही नहीं, बल्कि फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सैमसंग, आसुस और डैल जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप पर भी भारी छूट मिल रही है। उदाहरण के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 i7 को भी काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है, जिससे यह सेल टेक यूजर्स के लिए आकर्षक बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर