Mahakaushal Times

किसान हित सर्वोपरि : CM यादव ने रद्द किया ‘विवादित बिजली सर्कुलर’, चीफ इंजीनियर पर एक्शन

MP CM Mohan Yadav

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, अन्नदाता (किसानों) का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

सर्क्युलर तत्काल प्रभाव से निरस्त :

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस सर्क्युलर को लेकर जनसामान्य में गलतफहमी पैदा हुई है, उस विवादित सर्क्युलर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही विवादित सर्क्युलर मामले से जुड़े संबंधित चीफ इंजीनियर को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

प्रदेश में संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार :

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार काबिज है। किसानों के समग्र उत्थान के लिए हमारी सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित विवादित सर्क्युलर को रद्द कर दिया गया है। और इसे जारी करने वाले संबंधित अधिकारी पर भी विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर