नई दिल्ली। कान्स 2026 फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक बार फिर भारतीय एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। अभिनेत्री ने इस बार वियतनाम के मशहूर लग्जरी फैशन लेबल ‘जोलीपोली’ (JoliPoli) का डिजाइन किया हुआ भव्य और नाटकीय गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की, जिसने तुरंत ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
उर्वशी रौतेला का यह रेड कार्पेट अपीयरेंस उनकी लगातार पांचवीं कान्स उपस्थिति बताई जा रही है, जिससे उनके फैशन स्टेटमेंट और इंटरनेशनल प्रेजेंस को और मजबूती मिली है। उनका यह लुक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन का अनोखा मिश्रण माना जा रहा है, जिसमें बारीक कारीगरी और डिटेलिंग ने आउटफिट को खास बना दिया।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद मिनिमल लेकिन एलिगेंट मेकअप के साथ पूरा किया। ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड ने उनके ओवरऑल लुक को और भी आकर्षक बना दिया। उनके हेयरस्टाइल और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ ने भी पूरे लुक को बैलेंस किया, जिससे रेड कार्पेट पर उनका अंदाज और निखरकर सामने आया।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद मिनिमल लेकिन एलिगेंट मेकअप के साथ पूरा किया। ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड ने उनके ओवरऑल लुक को और भी आकर्षक बना दिया। उनके हेयरस्टाइल और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ ने भी पूरे लुक को बैलेंस किया, जिससे रेड कार्पेट पर उनका अंदाज और निखरकर सामने आया।
रेड कार्पेट पर चलते हुए उर्वशी के किलर पोज और कॉन्फिडेंट प्रेजेंस ने फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां यूजर्स उनके फैशन सेंस और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रेड कार्पेट वॉक के बाद एक इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट से बातचीत में उर्वशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वियतनामी डिजाइनर लेबल ‘जोलीपोली’ पहनना और कान्स के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि कान्स उनके लिए सिर्फ एक फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां वह भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम दुनिया के सामने पेश कर सकती हैं। इस तरह Cannes 2026 में उर्वशी रौतेला का यह अपीयरेंस एक बार फिर ग्लोबल फैशन सर्किट में चर्चा का विषय बन गया है।