Bharat Golf Mahotsav : जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर इस समय एक बड़े और ऐतिहासिक खेल आयोजन के लिए तैयार है। 8 और 9 नवंबर को होने वाले भारत गोल्फ महोत्सव (Bharat Golf Mahotsav) को शहर के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शहर का हर आम और खास इस बात से खुश है कि, यह मेगा इवेंट उनके अपने शहर जबलपुर में हो रहा है।
जबलपुर शहर के लिए गर्व का क्षण (Bharat Golf Mahotsav) :
इस ग्रैंड इवेंट से पहले, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया और न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, लल्लूराम डाट कॉम के संयुक्त प्रयास से शहर के तमाम बिजनेस संगठनों और गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद उद्योगपतियों और प्रमुख हस्तियों ने इस आयोजन के प्रति उत्साह और खुशी जाहिर की। उद्योगपतियों ने कहा कि, “यह भव्य आयोजन हमारे और हमारे जबलपुर शहर के लिए सचमुच गर्व का क्षण है। भारत गोल्फ महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित आयोजन का हमारे शहर में होना, यह दिखाता है कि जबलपुर अब सिर्फ एक क्षेत्रीय केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक मानचित्र पर अपनी जगह बना रहा है।”
जबलपुर की ब्रांडिंग को एक नई ऊंचाई (Bharat Golf Mahotsav) :
उद्योगपतियों ने एक सुर में कहा कि यह मेगा इवेंट जबलपुर के लिए एक नई इबारत लिखेगा। उनका मानना है कि यह आयोजन शहर को न केवल पेन इंडिया (Pan-India) स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि ग्लोबल पटल पर भी इसकी छवि को निखारेगा। हम सब मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह हमारे शहर में निवेश और पर्यटन के नए द्वार खोलेगा। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस अवसर को भुनाएं और जबलपुर की ब्रांडिंग को एक नई ऊंचाई दें।” बैठक में आर्यवीर आर्या, जनरल सेक्रेटरी, गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, अभिषेक ध्यानी, सीनियर एडवोकेट, हिमांशु खरे, उद्योगपति, राहुल अग्रवाल बिजनेसमैन आदि उपस्थित थे।