Mahakaushal Times

बच्चों की सुरक्षा के लिए Instagram का बड़ा कदम, पैरेंट्स को मिलेगा नया मॉनिटरिंग फीचर


नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram  जल्द ही पैरेंट्स के लिए एक नया Supervision Tool लेकर आ रहा है। इस फीचर की मदद से माता-पिता अपने बच्चों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। खास बात यह है कि यह टूल केवल Teen Accounts पर काम करेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर से पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चों की फीड, रील्स और एक्सप्लोर सेक्शन में किस तरह का कंटेंट दिखाई दे रहा है और वे किन विषयों में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

क्यों लाया गया यह फीचर
Meta  का कहना है कि इस टूल को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि परिवार यह समझ सकें कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम बच्चों को कौन-सा कंटेंट और क्यों दिखा रहा है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई टीन यूजर स्पोर्ट्स, म्यूजिक, गेमिंग या फोटोग्राफी से जुड़ा कंटेंट ज्यादा देखता है, तो पैरेंट्स को इन कैटेगरी की जानकारी मिल जाएगी। इससे वे बच्चों की ऑनलाइन रुचियों और डिजिटल व्यवहार को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

नई कैटेगरी जुड़ते ही मिलेगा नोटिफिकेशन
इस नए सुपरविजन टूल की एक खास सुविधा यह भी होगी कि अगर बच्चा अपने इंटरेस्ट में कोई नई कैटेगरी जोड़ता है, तो इसकी जानकारी पैरेंट्स को नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगी। इससे माता-पिता यह जान सकेंगे कि बच्चे के फीड में अचानक नया कंटेंट क्यों दिखाई देने लगा है।

AI एक्टिविटी पर भी रखी जा सकेगी नज
कुछ समय पहले इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के लिए एक और फीचर पेश किया गया था, जिसमें पैरेंट्स यह देख सकते हैं कि बच्चे AI टूल्स का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं। नई “Insights” टैब में पिछले 7 दिनों के दौरान बच्चे किन विषयों पर AI से सवाल पूछ रहे हैं, उसकी जानकारी दिखाई जाएगी। हालांकि, इसमें पूरी चैट नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि केवल टॉपिक्स की लिस्ट दिखाई जाएगी।

भारत में भी जल्द मिलेगा फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया सुपरविजन टूल ग्लोबली रोलआउट होना शुरू हो गया है। शुरुआती चरण में इसे अंग्रेजी भाषा के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और बाद में भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर