Mahakaushal Times

भोपाल में Deputy Collector Alka Singh के बंगले पर चोरों का हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल में Deputy Collector Alka Singh के बंगले पर चोरों का हमला

मध्यप्रदेश। Deputy Collector Alka Singh : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल चार इमली इलाके में एक बार फिर अपराध का साया मंडराया है। एक डिप्टी कलेक्टर के सरकारी बंगले में चोरों ने सेंध लगाई और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ कई महंगी घड़ियां चुरा लीं। यह घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आई, जहां डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह (Deputy Collector Alka Singh) का बंगला स्थित है। चोरी के खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन वीआईपी जोन में बिना किसी बाधा के हुई इस वारदात ने प्रशासनिक सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चोरी का खुलासा: केरल से लौटने पर मिला सदमा (Deputy Collector Alka Singh)

जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह अपने पति के इलाज के सिलसिले में केरल गई हुई थीं। उनके बंगले पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की। बंगले से सोने-चांदी के सभी जेवरात, नकदी और ब्रांडेड घड़ियां गायब पाई गईं। अलका सिंह जब केरल से भोपाल लौटीं, तो चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संग्रह शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, चोरों ने सतर्कता बरतते हुए कोई डिजिटल निशान नहीं छोड़ा, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन से सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, लेकिन संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है।

चार इमली: चोरों का पुराना ठिकाना (Deputy Collector Alka Singh)

चार इमली क्षेत्र कभी ‘चोर इमली’ के नाम से कुख्यात था, जहां घने जंगलों के कारण अपराधी छिपते थे। आज यह भोपाल का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला पॉश इलाका है, जहां आईएएस, आईपीएस, कैबिनेट मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। सीबीआई ऑफिस से सटे इस जोन में डीजीपी, मुख्य सचिव और उपमुख्यमंत्री जैसे पदाधिकारियों के आवास हैं। इसके बावजूद, यह कोई पहली घटना नहीं है।

हालिया चोरियां : अगस्त 2024 में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के डी-21 बंगले से 12,000 रुपये से अधिक नकदी और जेवरात चोरी हो गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसा और सामान बिखेर दिया। पूर्व सीएम दिग्वीजय सिंह ने इसे पुलिस की नाकामी बताते हुए तीखा प्रहार किया था।

13 अगस्त 2024 को ही अरेरा कॉलोनी और चार इमली में सूने मकानों पर नकबजीनी हुई। हबीबगंज पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपये का माल बरामद किया, लेकिन सिलसिला थम नहीं रहा।

सुरक्षा की पोल खुली: आम इलाकों का क्या होगा?

इस इलाके में बंगलों पर सीसीटीवी या गार्ड की कमी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल तरेर दिए हैं। अलका सिंह के बंगले पर भी कोई निजी सुरक्षा नहीं थी, जिससे चोर आसानी से घुस सके। विशेषज्ञों का कहना है कि वीआईपी जोन होने के बावजूद पेट्रोलिंग और स्मार्ट सर्विलांस की कमी है। अगर यहां चोरियां हो रही हैं, तो सामान्य इलाकों में अपराध का ग्राफ कितना ऊंचा होगा, यह सोचने वाली बात है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा और इलाके में नाइट पैट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लेकिन ग्रामीणों और अधिकारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यह घटना राज्य सरकार के ‘सुरक्षित मध्य प्रदेश’ अभियान पर भी कटाक्ष है। अब देखना है कि प्रशासन क्या कड़े उपाय करता है, ताकि चार इमली फिर से ‘चोर इमली’ न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर