Mahakaushal Times

Katni Daddadham Fair : दर्दनाक हादसा, झूले में फंसे बाल, 22 साल की साक्षी की सिर की पूरी चमड़ी उखड़ी

Katni Daddadham Fair : दर्दनाक हादसा, झूले में फंसे बाल, 22 साल की साक्षी की सिर की पूरी चमड़ी उखड़ी

Katni Daddadham Fair : मध्यप्रदेश। कटनी के दद्दाजी मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान बुधवार शाम मेले में एक भयावह हादसा हो गया। झूला घूमते समय 22 वर्षीय युवती साक्षी गुप्ता के लंबे बाल झूले के पेंच में फंस गए, जिससे जोरदार झटके ने उसके सिर की पूरी खोपड़ी की चमड़ी (स्कैल्प) बालों सहित अलग कर दी।

मौके पर चीख-पुकार मच गई, और मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल साक्षी को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

झूला घूमते ही फंसे बाल

हादसा विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक और दद्दा शिष्य मंडल के संयोजन में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कथा कार्यक्रम के दौरान लगा निजी मेला परिसर में हुआ। साक्षी गुप्ता (22), निवासी तिलक कॉलेज रोड, कटनी, अपनी बहन और सहेली शिखा गोस्वामी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ मेला घूमने आई थी। (Katni Daddadham Fair)

दोनों लड़कियां झूला पर बैठी थीं। जैसे ही झूला तेजी से घूमने लगा, साक्षी के खुले बाल झूले के मशीनी पेंच में फंस गए। झटका इतना तेज था कि वह पीछे की ओर खिंच गई और सिर की पूरी चमड़ी बालों समेत उखड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत झूला रुकवाया और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत

साक्षी को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। सीएस डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया, “युवती को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी स्कैल्प (खोपड़ी की चमड़ी) बालों सहित अलग हो गई है। हालत स्थिर है, लेकिन विशेषज्ञ उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। वहां प्लास्टिक सर्जरी यूनिट में इलाज होगा।”

शिखा गोस्वामी ने बताया, “एक युवक की मदद से हम उसे अस्पताल ले गए। मेला प्रबंधन या कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।” स्थानीय लोग बोले, “ऐसे आयोजनों में झूला संचालकों पर सख्त निगरानी होनी चाहिए। बाल बांधने, हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट अनिवार्य हों।” (Katni Daddadham Fair)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर