Mahakaushal Times

MP की बेटी वंदना ठाकुर ने रचा इतिहास, विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण सीएम ने दी बधाई

MP की बेटी वंदना ठाकुर ने रचा इतिहास

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर तिरंगे को ऊँचा किया है। इंदौर की वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2025 में 55+ किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि से उन्होंने न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

वंदना की इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल खोलकर तारीफ की है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीएम ने लिखा, “इंडोनेशिया में विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में इंदौर की बेटी वंदना ठाकुर को 55+ किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने वाली यह उपलब्धि हर खिलाड़ी और युवा के लिए प्रेरणा है।”

वंदना की जीत ने प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खेलप्रेमी और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लगा रहे छन्। वंदना की यह सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर