Mahakaushal Tines

Jabalpur News : शासकीय जमीन पर सड़क बनाने वाली कंपनी को झटका, 8600 वर्गफीट सरकारी जमीन मुक्त

Jabalpur News : शासकीय जमीन पर सड़क बनाने वाली कंपनी को झटका, 8600 वर्गफीट सरकारी जमीन मुक्त

Jabalpur News : मध्यप्रदेश। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चरगवां रोड के घुंसौर गांव में 8 हजार 6 सौ वर्ग फीट शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। जेएमडी इंटरप्राइजेज एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खसरा नंबर 22 और 24 की सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर मिट्टी खोदकर सड़क बना रही थी। इतना ही नहीं, कंपनी ने आम रास्ता भी बंद कर दिया था और ग्रामीणों को धमकियां दे रही थी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार और राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की। कंपनी की जेसीबी मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और पूरे अतिक्रमण को हटा दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने पास की दो आदिवासी परिवारों की निजी जमीन पर भी कब्जा जमा रखा था, जिसे भी मुक्त कराया गया। (Jabalpur News)

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी और आदिवासी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। (Jabalpur News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर