Mahakaushal Times

Jabalpur News : हिंदू विरोधी पुस्तकों की बिक्री पर बवाल, प्रदीप कुशवाहा पर FIR

Jabalpur News : हिंदू विरोधी पुस्तकों की बिक्री पर बवाल, प्रदीप कुशवाहा पर FIR

Jabalpur News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को मानस भवन में आयोजित सम्राट अशोक स्मृति सम्मेलन के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को कथित रूप से अपमानित करने वाली पुस्तकों की बिक्री पर तनाव भड़क गया। एससी-एसटी-ओबीसी समाज के सम्मेलन में स्टॉल लगाकर पुस्तकें बेच रहे प्रदीप कुशवाहा के खिलाफ मदन महल थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजकों के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई।

आयोजकों और VHP सदस्यों के बीच मारपीट (Jabalpur News) :

कार्यक्रम के दौरान VHP और बजरंग दल के सदस्यों ने स्टॉल पर पहुंचकर पुस्तकों की जांच की और आपत्तिजनक सामग्री का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुस्तकों में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी जैसे हिंदू देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने स्टॉल पर हंगामा मचा दिया, जिसके बीच आयोजकों और VHP सदस्यों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया और विवादित पुस्तकें जब्त कर ली गईं।

संबंधित धाराओं में नामजद कर मुकदमा दर्ज (Jabalpur News) :

एडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि कुशवाहा समाज के आयोजित सम्मेलन में स्टॉल पर बिक रही पुस्तकों पर VHP कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। प्रदीप कुशवाहा को धारा 153A (समूहों के बीच दुश्मनी फैलाना), 295A (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और अन्य संबंधित धाराओं में नामजद कर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में कुशवाहा से पुस्तकों के प्रकाशन और वितरण के स्रोतों की जानकारी ले रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। VHP ने पुस्तकों को ‘सनातन विरोधी’ करार देते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि आयोजकों ने इसे ‘सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा’ बताकर बचाव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।(Jabalpur News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर