Mahakaushal Tines

Agniveer Bharti 2025 : सर्दी में भी युवाओं का जोश हाई, पहले दिन सैकड़ों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

Agniveer Bharti 2025 : सर्दी में भी युवाओं का जोश हाई, पहले दिन सैकड़ों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

Agniveer Bharti 2025 : जबलपुर। ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर (GRC) में मंगलवार सुबह से अग्निवीर भर्ती रैली-2025 का आगाज हो गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद मातृभूमि की रक्षा का जज्बा लिए सैकड़ों युवा सुबह से ही मैदान में डटे रहे। पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के लिए राजस्थान के उम्मीदवारों को बुलाया गया था।

युवाओं ने 1.6 किमी दौड़, पुश-अप, लांग जंप, हाई जंप और जिग-जैग बैलेंस जैसे कड़े शारीरिक टेस्ट दिए। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और पहचान पत्र जांच हुई। (Agniveer Bharti 2025) जोश से लबरेज युवाओं ने कहा, “देश की सेवा का मौका मिले तो चार साल क्या, पूरी जिंदगी देने को तैयार हैं।”

कब-कब और कितने जिलों के युवा आएंगे (Agniveer Bharti 2025)

रैली 25 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।
– 25 नवंबर: राजस्थान
– 26-29 नवंबर: मध्यप्रदेश के 28 जिलों (जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह आदि) के उम्मीदवार

संभावित चयन (2025)

– अग्निवीर GD: 170–220
– टेक्निकल: 30–45
– क्लर्क/स्टोर कीपर: 20–30
– ट्रेड्समैन: 40–60

पिछले तीन सालों में GRC जबलपुर का रिकॉर्ड (Agniveer Bharti 2025)

– 2022: 420 में से 350 चयन
– 2023: 330 में से 280 चयन
– 2024: 300 में से 240 चयन
कुल: 1050 पदों पर 870 अग्निवीर चुने गए

अग्निवीर योजना 2022 से लागू है। चार साल की सेवा में 25% युवाओं को स्थायी कैडर में मौका मिलता है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन CEE पर आधारित है। रैली में भारी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं और सेना में शामिल होने का सपना साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर