Mahakaushal Tines

Dindori News : भतीजी ने प्रेमी संग रची साजिश, सोते हुए चाचा को उतारा मौत के घाट

Dindori News : भतीजी ने प्रेमी संग रची साजिश, सोते हुए चाचा को उतारा मौत के घाट

Dindori News : डिंडौरी। मेहंदवानी थाना क्षेत्र के कोड़ाझिर गांव में 19 नवंबर की रात हुई 55 वर्षीय सुबल शाह धुर्वे की बेरहम हत्या का पुलिस ने 6 दिन में पर्दाफाश कर दिया। चौंकाने वाला खुलासा यह कि हत्या की साजिश मृतक की अपनी 28 वर्षीय भतीजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। वजह – “चाचा झाड़-फूंक करता है, जादू-टोना कर दिया है, इसलिए मैं ठीक नहीं हो रही। इसे निपटाना है।”

प्रेमी और दो साथियों ने मिलकर की हत्या (Dindori News)

भतीजी के प्रेमी प्रेम सिंह मरावी (42 वर्ष, भोड़ासाज) ने अपने दो साथियों – अनूप सिंह मरकाम (35 वर्ष, भोड़ासाज), प्रदीप मरावी (30 वर्ष, ताला) के साथ मिलकर योजना बनाई। 19 नवंबर की दरमियानी रात तीनों घर में घुसे और सोते हुए सुबल शाह पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। सुबल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने 6 दिन में सुलझाया केस (Dindori News)

शुरुआत में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। गहन जांच-पड़ताल और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने भतीजी से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे ने बताया, “भतीजी और प्रेम सिंह शादी करना चाहते थे। बीमारी का इलाज कराने के बजाय अंधविश्वास में चाचा को ही खत्म करने की साजिश रची गई।” पुलिस टीम में एएसआई मंगल मनेश्वर, प्रधान आरक्षक कमलेश भवेदी, नरेंद्र मार्को समेत अन्य जवान शामिल रहे।

ग्राम कोड़ाझिर में उस रात के बाद से दहशत का माहौल है। परिजनों में मातम का आलम है कि अपनी ही भतीजी ने इतनी भयानक साजिश रची। पुलिस ने चारों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर