Dindori News : डिंडौरी। सांदीपनी शासकीय विद्यालय के शिक्षक प्रशांत साहू पर छात्राओं को वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोपों के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुरुवार को सुबह से दोपहर 1 बजे तक पूरा अमरपुर बाजार बंद रहा। व्यापारी, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
तुरंत गिरफ्तारी और प्राचार्य हटाओ (Dindori News) :
प्रदर्शन कर रहे लोग शिक्षक प्रशांत साहू की तत्काल गिरफ्तारी, मामले में शामिल अन्य दोषियों की जांच और बर्खास्तगी और विद्यालय के पदस्थ प्राचार्य को तुरंत हटाने की मांग कर रहे हैं।
बुधवार को भी सैकड़ों ग्रामीणों-व्यापारियों ने अतुल हरदहा चौकी प्रभारी और SDO को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आज बाजार बंद कर उग्र प्रदर्शन किया गया।
ज्ञापन में लिखा गया कि 24 नवंबर को ही छात्राओं ने SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। शिक्षक को निलंबित कर अटैच कर दिया गया, FIR भी दर्ज हुई, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। (Dindori News) लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी जेल नहीं जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
महिलाएं और अभिभावी सबसे आगे हैं। उनका कहना है कि बेटियों की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं। यदि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।