Mahakaushal Times

Redmi के 5G स्मार्टफोन हुए महंगे, कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी; मिड-रेंज सेगमेंट पर असर




नई दिल्ली।
अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। Xiaomi ने अपने दो पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ही मॉडलों के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में करीब 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो आज से लागू हो चुकी है। नई कीमतों के बाद Redmi 15 5G का बेस वेरिएंट अब पहले से महंगा हो गया है, जबकि Redmi Note 15 5G के टॉप वेरिएंट्स की कीमत भी बढ़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बदलाव Xiaomi के एक इंटरनल डॉक्यूमेंट में सामने आया है, जो डीलर्स और ऑफलाइन पार्टनर्स को भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और ग्लोबल मार्केट में RAM व मेमोरी चिप्स की कमी के चलते लिया गया है।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर्स की बढ़ती डिमांड के कारण मेमोरी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिसका असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

फिलहाल इस बढ़ोतरी के बाद मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और ज्यादा कड़ी होने की संभावना है, और आने वाले समय में अन्य ब्रांड्स भी कीमतों में बदलाव कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर