Mahakaushal Tines

Jabalpur News : लिंग परीक्षण करने वाला सोनोग्राफी सेंटर बंद, पंजीयन निरस्त

Jabalpur News : लिंग परीक्षण करने वाला सोनोग्राफी सेंटर बंद, पंजीयन निरस्त

Jabalpur News : जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र में चल रहे एक निजी सोनोग्राफी एवं एक्स-रे सेंटर का पंजीयन स्वास्थ्य विभाग ने हमेशा-हमेशा के लिए रद्द कर दिया है। गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण की गोपनीय शिकायतों पर 30 अक्टूबर को CMHO डॉ. संजय मिश्रा के निर्देश पर छापा मारा गया था। जांच में PCPNDT एक्ट की धज्जियां उड़ती पाई गईं।

छापे में क्या-क्या मिला? (Jabalpur News)

फॉर्म-F का रिकॉर्ड पूरी तरह गायब था। अल्ट्रासाउंड मशीन का मेंटेनेंस रजिस्टर नहीं था। कई संदिग्ध केस और गलत-सही एंट्री मिली। यह भी पाया गया कि, मशीन पर स्टिकर तक नहीं चस्पा था। मौके पर ही पूरी अल्ट्रासाउंड मशीन सहित सेंटर सील कर दिया गया। संचालक को कारण बताओ नोटिस थमाया गया, लेकिन दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति ने सभी दस्तावेजों-साक्ष्यों की गहन जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी। समिति ने शिकायतों को सही पाते हुए पंजीयन स्थायी निरस्त करने की सिफारिश की। CMHO डॉ. संजय मिश्रा ने तुरंत आदेश जारी कर सेंटर का रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

CMHO का सख्त संदेश (Jabalpur News)

डॉ. मिश्रा ने कहा, “लिंग परीक्षण समाज के लिए जहर है। जबलपुर में लिंगानुपात सुधारने के लिए हम जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कोई भी सेंटर PCPNDT एक्ट की अवहेलना करेगा तो उसका पंजीयन रद्द करने के साथ-साथ आपराधिक केस भी दर्ज किया जाएगा। यह सिर्फ शुरुआत है।”

जिले में पिछले एक साल में यह तीसरा बड़ा एक्शन है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सोनोग्राफी सेंटर्स को चेतावनी दी है कि अब कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। लिंगानुपात सुधार अभियान को और तेज करने का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर