Mahakaushal Tines

MP Big News : हथकड़ी लगे तीन लुटेरे फरार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

MP Big News : हथकड़ी लगे तीन लुटेरे फरार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

MP Big News : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोर्ट पेशी के बाद तीन हथकड़ी लगे लूट के आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी पेट्रोल पंप पर रुकी। जवान हवा डालवाने लगे और इसी दौरान तीनों आरोपी हथकड़ी सहित गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कैसे हुई फरारी?

तीनों आरोपी कोर्ट पेशी के बाद वापस जेल ले जाए जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी मैहर के एक पेट्रोल पंप पर रुकी। जवान हवा डलवाने में व्यस्त हो गए। मौका पाते ही आरोपी गाड़ी से कूदे और भाग निकले।

दो फिर पकड़े, एक अभी फरार (MP Big News)

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया। तीसरा आरोपी अभी फरार है। जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है। SP ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लापरवाही बरतने वाले जवानों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

लूट का पुराना मामला (MP Big News)

ये तीनों आरोपी मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी से लूट करने के मामले में गिरफ्तार हुए थे। मैहर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही इस लूट का खुलासा किया था। अब फरारी की यह घटना पुलिस की किरकिरी का सबब बन गई है। मामला बेहद शर्मनाक है। पुलिस अब फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर