Jabalpur News : जबलपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के भारी दबाव और कई जगह बीएलओ पर हमलों की खबरों के बीच जबलपुर जिला प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है। बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को हेलीकॉप्टर राइड, मूवी टिकट और नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर में कान्हा-बांधवगढ़ की सैर (Jabalpur News)
पनागर विधानसभा की बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल ने अपने 10 बूथों (क्रमांक 52 से 61) के 7,706 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन सबसे पहले पूरा किया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर उन्हें PMShri हेली पर्यटन सेवा से कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई सैर कराई गई। स्नेहलता ने कलेक्टर का आभार जताते हुए सभी बीएलओ को लगन से काम करने का संदेश दिया।
अन्य बीएलओ को भी खास तोहफे (Jabalpur News)
– शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वालों को मूवी टिकट
– नकद पुरस्कार
– सम्मान पत्र
विधानसभा वार टॉप परफॉर्मर (Jabalpur News)
1. पाटन – 86.50%
2. सिहोरा – 85.04%
3. बरगी – 84.20%
4. पनागर – 78.10%
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा, “बीएलओ लोकतंत्र के असली सिपाही हैं। दबाव बहुत है, लेकिन अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन देकर हम उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।” इस अनोखी पहल से पूरे जिले में बीएलओ और सुपरवाइजरों का जोश हाई है। बाकी विधानसभाओं में भी टक्कर देखने को मिल रही है। 100% डिजिटाइजेशन की रेस तेज हो गई है!