Mahakaushal Times

चौथा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की आराधना का विशेष दिन, जाने पूजा-व्रत और मांगलिक दोष से राहत के उपाय


नई दिल्‍ली । ज्‍येष्‍ठ अधिकमास चल रहा है, इसके मंगलवार बहुत खास होते हैं. बड़ा मंगल का व्रत रखना, हनुमान जी की पूजा करना और उपाय करना बहुत लाभ देगा. इससे तमाम तरह की समस्‍याओं का अंत होता है और जीवन में सुख-सम‍ृद्धि आती है.

जिन लड़के-लड़कियों को मंगल दोष है, वो बड़ा मंगल के दिन गुड़, चने, लाल मसूर की दाल दान करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी. साथ ही चौथे बड़ा मंगल पर सुंदरकांड का पाठ करें. यहां देखिए आज की तिथि, योग, नक्षत्र, राहुकाल समेत पूरा पंचाग.
जिन लड़के-लड़कियों को मंगल दोष है, वो बड़ा मंगल के दिन गुड़, चने, लाल मसूर की दाल दान करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी. साथ ही चौथे बड़ा मंगल पर सुंदरकांड का पाठ करें. यहां देखिए आज की तिथि, योग, नक्षत्र, राहुकाल समेत पूरा पंचाग.

26 मई 2026 का पंचांग
आज की तिथि – सुबह 05:11 बजे से ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल एकादशी तिथि प्रारंभ होगी, जो अगले दिन 27 मई तक रहेगी. लिहाजा एकादशी तिथि का व्रत 27 मई को रखा जाएगा.

आज का वार – मंगलवार.
आज के ग्रह गोचर – आज चंद्रमा कन्‍या राशि में गोचर करेंगे.
आज का नक्षत्र – 26 मई 04:08 बजे से हस्‍त नक्षत्र रहेगा और पूरा दिन रहेगा.
आज के योग – 03:15 बजे से सिद्धि योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय
सूर्योदय – सुबह 05:46 बजे
सूर्यास्त – शाम 07:01 बजे
चन्द्रोदय – दोपहर 02:54 बजे
चन्द्रास्त – 26 व 27 मई की तड़के सुबह 02:46 बजे
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:09 बजे से 04:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
अमृत काल – रात 11:28 बजे से 01:11 बजे तक

आज के अशुभ काल
राहुकाल – दोपहर 03:42 बजे से शाम 05:22 बजे तक
यम गण्ड – सुबह 09:04 बजे से 10:44 बजे तक
कुलिक – दोपहर 12:23 बजे से 02:03 बजे तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 08:25 बजे से 09:18 बजे तक, रात 11:19 बजे से 12:02 बजे तक
वर्ज्यम् – दोपहर 01:09 बजे से 02:52 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर