Balaghat News : बालाघाट। एमपी के नक्सल प्रभावित बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार, किरनापुर थाना के सिरका, मोजाडेरा और अलीटोला के घने जंगलों में छापेमारी कर नक्सलियों का दो अलग-अलग डंप पकड़ा गया है। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, गोला-बारूद, कम्युनिकेशन डिवाइस और रोजमर्रा की सामग्री बरामद हुई है।
डंप से क्या – क्या बरामद हुआ – बीजीएल के 6 पैकेट, लॉन्चर राउंड – 11, 303 बोर के 9 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 3 जिंदा + 9 खाली कारतूस, एक वायरलेस सेट, 4 एंड्रॉयड + 4 कीपैड मोबाइल फोन, 14 पेन ड्राइव, 17 मेमोरी कार्ड, 2 सिम कार्ड, दर्द निवारक इंजेक्शन, दवाइयाँ, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं।
सर्चिंग में कौन-कौन था शामिल? (Balaghat News)
हॉक फोर्स, DRG और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले तीन दिनों से चल रहे सर्च अभियान में यह सफलता हासिल की। SP समीर सौरभ ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर लगातार दबिश दी जा रही थी।
यह बालाघाट में पिछले एक महीने में तीसरा बड़ा डंप बरामदगी का मामला है। पुलिस का दावा है कि इससे नक्सलियों को भारी झटका लगा है और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर लगाम लगेगी। (Balaghat News) सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के गांवों में नक्सलियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स की तलाश तेज कर दी गई है।