Mahakaushal Times

Chhindwara Syrup Scandal : पूतना वेश में क्यों चुप है सरकार? कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Chhindwara Syrup Scandal : पूतना वेश में क्यों चुप है सरकार?

Chhindwara Syrup Scandal : मध्यप्रदेश। विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस छिंदवाड़ा सिरप कांड का विरोध जता रही है। विधानसभा के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस विधायक बच्चों के पुतलों को कफन में लपेट विधानसभा पहुंचे।

नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि, सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल पूतना बनकर विधानसभा पहुंची। पहले दिन कांग्रेस विधायक दल ने छिंदवाड़ा कफ़ सिरपकांड से हुई मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतों के विरोध में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया।

पूतना बनी सरकार (Chhindwara Syrup Scandal)

छिंदवाड़ा में कई परिवारों के घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए, माताओं की गोद सूनी हो गई, लेकिन पूतना बनी सरकार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और समीक्षा करने की फुर्सत तक नहीं है।

बच्चों की जान की दुश्मन बनी भाजपा की लाचार और भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी—जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई न हो जाए और हर पीड़ित परिवार को न्याय न मिल जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर