Chhindwara News : छिंदवाड़ा। तामिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झिंगरिया वॉटरफॉल में रविवार दोपहर पत्नी के सामने फिसलकर गिरे 32 वर्षीय मुकुल शर्मा को ढूंढने का प्रयास अब चौथे दिन भी बेनतीजा रहा। दिल्ली के रहने वाले मुकुल परिवार के साथ छिंदवाड़ा घूमने आए थे और फोटो लेते हुए पैर फिसल गया। घटना को 64 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण SDRF की टीम को सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
पत्नी और रिश्तेदार घटनास्थल पर डेरा डाले हुए (Chhindwara News) :
मंगलवार को विशेष गोताखोरों की मदद से झरने के गहरे हिस्सों और चट्टानों की तलाशी ली गई, लेकिन पानी का जोरदार बहाव और नीचे की खतरनाक संरचना ने रेस्क्यू को मुश्किल बना दिया। मुकुल की पत्नी और रिश्तेदार घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है, हर पल किसी अच्छी खबर की आस लगाए वे बैठे हैं।
स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है (Chhindwara News)
बुधवार को SDRF टीम ने फिर से अभियान शुरू किया। इस बार झरने के आसपास की दरारें, गहरे गड्ढे और बहाव वाले क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है। SP ने बताया कि सभी संभावित जगहों पर सर्च जारी है, जल्द ही कोई सुराग मिलेगा।
मुकुल दिल्ली के निवासी हैं और रिश्तेदारों के साथ तामिया घूमने आए थे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे फोटो सेशन के दौरान पैर फिसल गया। (Chhindwara News) घटना के बाद से पूरा क्षेत्र बंद कर दिया गया है और पर्यटकों को चेतावनी जारी की गई है। परिवार की प्रार्थना है कि मुकुल जल्द सुरक्षित मिलें।