Mahakaushal Tines

Chhindwara News : नशे में कलेक्ट्रेट पहुंचा सहायक BLO, महिला बीएलओ पर प्रताड़ना का आरोप

Chhindwara News : नशे में कलेक्ट्रेट पहुंचा सहायक BLO

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब माल्हनवाड़ा क्षेत्र का एक सहायक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ सीधे कलेक्टर से मिलने पहुंच गया। हाथ में गणना पत्रक लिए वह चिल्ला रहा था कि अब यह काम नहीं करेगा और सारे फॉर्म कलेक्टर को लौटा रहा है।

कलेक्ट्रेट में भी नशे की हालत में हंगामा (Chhindwara News) :

उसका आरोप था कि सीनियर महिला BLO उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना कर रही हैं। वर्कलोड इतना बढ़ गया है कि वह तनाव में है। पहले वह एसडीएम और एडीएम कार्यालय भी जा चुका था, वहां से भी पुलिस ने उसे बाहर निकाल दिया था। कलेक्ट्रेट में भी नशे की हालत में हंगामा देख सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे परिसर से बाहर कर दिया। बाहर मैदान में वह काफी देर तक बड़बड़ाता और लड़खड़ाता रहा।

91% डिजिटाइजेशन पूरा (Chhindwara News) :

जिले में इस समय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) चल रहा है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में 91% डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है और 12 लाख 26 हजार से ज्यादा फॉर्म बांटे जा चुके हैं। लेकिन इस घटना ने अभियान के दौरान BLO पर बढ़ते दबाव और तनाव को उजागर कर दिया है।

प्रशासन ने मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित BLO को नोटिस जारी करने की बात कही है। साथ ही अभियान में लगे कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन और उचित व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर