Central GST Raid : जबलपुर। सेंट्रल जीएसटी (Central Goods & Services Tax) की टीम ने मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की। जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में हुई इस रेड में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का शक है।
किन-किन ठिकानों पर पड़ी रेड? (Central GST Raid)
1. बलदेव बाग खंडेलवाल ट्रेडर्स : कॉपर वायर का बड़ा व्यापारी। यहां भारी मात्रा में अपंजीकृत और अघोषित कॉपर वायर बरामद हुआ।
2. विजय नगर – कचनार क्लब एंड रिज़ॉर्ट : रिज़ॉर्ट पर भी छापा। बिलिंग और जीएसटी रिटर्न में भारी गड़बड़ी का शक।
3. बलदेव बाग – आरांश एग्रोटेक : माल की आपूर्ति के बिना ही फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया जा रहा था। आयात-निर्यात बिना ही क्रेडिट क्लेम।
4. पांढुर्णा – कुनाल इंडस्ट्रीज : बिक्री-खरीद, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है।
अब तक क्या मिला? (Central GST Raid)
फर्जी इनवॉइस, बिना माल सप्लाई के ITC क्लेम, अघोषित स्टॉक, बोगस फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का पूरा नेटवर्क सामने आया है।
टीम ने सभी ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक स्टेटमेंट, बही-खाते और डिजिटल डेटा जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि ये फर्में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों का ITC घोटाला किया जा रहा था।
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ही कई करोड़ की चोरी सामने आ चुकी है। पूरी पड़ताल के बाद अंतिम आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। जल्द ही दोषी फर्मों पर पेनाल्टी, ब्याज और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी विभाग ने चेतावनी दी है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अब और सख्ती बरती जाएगी।