Mahakaushal Times

MP Mohan Cabinet : 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, बच्चों को सिलकर मिलेगी यूनिफॉ

CM Mohan Cabinet Decisions

CM Mohan Cabinet Decisions : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में स्वामित्व योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री देने, स्कूल के बच्चों को सिलकर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने, यूसीसी पर लोगों की राय लेने और किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर फैसले लिए गए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम

स्वामित्व योजना में लाखों लोगों को राहत

कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से ज्यादा लोगों को जमीन और मकान के रजिस्टर्ड कागज देने की मंजूरी दी है। अभी कई परिवार ऐसे हैं जो सालों से अपने घरों में रह रहे हैं, लेकिन उनके पास रजिस्ट्री नहीं है। सरकार अब यह काम मुफ्त में कराएगी। इसके लिए आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

अब बैंक से लोन लेना होगा आसान

सरकार का कहना है कि अभी कई लोगों के पास सिर्फ स्वामित्व प्रमाण पत्र है, जिसकी वजह से बैंक से लोन लेने में दिक्कत आती है। रजिस्टर्ड दस्तावेज मिलने के बाद लोगों के लिए बैंक से ऋण लेना आसान हो जाएगा। इस योजना पर सरकार करीब 3800 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

ग्लोबल इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए AI सॉल्यूशन, Coforge स्टॉक 5% चढ़ा

यूसीसी पर जनता से मांगी जाएगी राय

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी को लेकर सरकार ने लोगों से सुझाव लेने की शुरुआत कर दी है। 30 जुलाई तक लोगों की राय ली जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

बच्चों को सिलकर मिलेगी यूनिफॉर्म

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को अब सिलकर यूनिफॉर्म दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को सही नाप की ड्रेस मिलेगी और व्यवस्था भी बेहतर होगी।

पीएम मोदी ने बताया आत्म-संयम और दृढ़ निश्चय को सफलता की कुंजी, संस्कृत श्लोक किया साझा

गेहूं खरीदी में बना नया रिकॉर्ड

बैठक में बताया गया कि इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदा गया है। सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इससे भी ज्यादा गेहूं खरीदा गया। वहीं उड़द और मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन भी शुरू हो चुका है।

दूध उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर

राज्य सरकार मध्य प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे लाने की तैयारी कर रही है। पशुपालकों की मदद के लिए ‘गोरस मोबाइल ऐप’ शुरू किया गया है। इसके जरिए पशुओं की देखभाल और उनके खान-पान से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, पिको डी ओरिजाबा फतह करने वाली एमपी की पहली पर्वतारोही बनीं

जल संरक्षण और भोजशाला पर भी चर्चा

कैबिनेट बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की भी चर्चा हुई। सरकार ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में जल संरचनाओं पर काम हुआ है। इसके अलावा धार में सरस्वती लोक बनाने और भोजशाला से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर