Mahakaushal Times

Katni News : रेलवे पटरी पर मिला शव, परिजनों ने कटनी-शहडोल हाइवे किया जाम

Katni News : रेलवे पटरी पर मिला शव, परिजनों ने कटनी-शहडोल हाइवे किया जाम

Katni News : कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के खरहटा गांव के 25 वर्षीय शानि बर्मन का शव 21-22 अक्टूबर की रात बिलायत रेलवे लाइन पर मिला था। परिजन इसे हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बता रहे हैं। सोमवार को गुस्साए परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने कटनी-शहडोल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

परिजनों के गंभीर आरोप (Katni News)

घटना वाले दिन गांव के सात लोग जिनमें – रामदीन बर्मन, भगवान दास बर्मन, धन्नू शाहू, अर्जुन बर्मन, शंभू बर्मन, सुदामा बर्मन और एक अन्य शामिल है, ने शानि के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद शानि मानसिक रूप से परेशान था। बड़वारा TI केके पटेल ने एक महीने में कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की।

परिजनों की मांग (Katni News) :

1. TI केके पटेल को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
2. मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर तुरंत FIR और सख्त कार्रवाई।
3. निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठन।

जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। SP सुनील मेहला और ASP राजेश व्यास मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। आश्वासन के बाद जाम खोला गया, लेकिन परिजनों ने चेतावनी दी – “24 घंटे में मांगें पूरी न हुईं तो फिर बड़ा आंदोलन करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर