Chhindwara News : छिंदवाड़ा। जिले के खापाभाट गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण की कोशिश पकड़ी गई। स्थानीय कमलेश कवरेती की शिकायत पर धर्मटेकरी चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्य नारायण ठाकुर, राजेश दाढ़े और अराधना बावने को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ये लोग लोगों को पैसे, नौकरी और अन्य लालच देकर धर्म बदलने के लिए उकसा रहे थे।
कड़ी कार्रवाई की मांग (Chhindwara News)
सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से इलाके में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।
पुलिस ने MP धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि 7 दिसंबर को कमलेश ने लिखित शिकायत दी थी। तस्दीक के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और मेडिकल के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
ग्रामीणों ने राहत की सांस ली (Chhindwara News)
आरोपियों के पास से धार्मिक साहित्य और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कितने लोगों को लालच दिया गया और क्या कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जांच जारी है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि धर्मांतरण के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।