Mahakaushal Tines

MP Cabinet Decisions : CM ने दी बड़ी सौगात, 4 मेडिकल कॉलेज, 24 हजार Cr. का निवेश, 8 चीते और फाइव स्टार होटल

MP Cabinet Decisions : CM ने दी बड़ी सौगात, 4 मेडिकल कॉलेज, 24 हजार Cr. का निवेश, 8 चीते और फाइव स्टार होटल

MP Cabinet Decisions : खजुराहो। मध्यप्रदेश कैबिनेट की तीन दिवसीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने खजुराहो में इतने दिन रुककर कैबिनेट की और इतनी सौगातें दीं।

बुंदेलखंड के लिए टॉप घोषणाएं (MP Cabinet Decisions)

1. चार नए मेडिकल कॉलेज – दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और कटनी (अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू)
2. सागर-दमोह फोरलेन सड़क को मंजूरी
3. झापड़ नाला सिंचाई परियोजना – 165 करोड़ रुपये
4. सागर में नया इंडस्ट्रियल पार्क – 24 हजार करोड़ निवेश, 30 हजार रोजगार
5. खजुराहो कन्वेंशन सेंटर के साथ PPP मोड पर फाइव स्टार होटल
6. पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए 10 नई कैंटर बसें लॉन्च
7. जनवरी में बोत्सवाना से 8 नए चीते – कूनो और गांधीसागर में बसाए जाएंगे
8. अग्निशमन सेवा विस्तार – 397 करोड़ रुपये
9. 600 पिछड़ा वर्ग युवाओं को जर्मनी-जापान भेजने की योजना
10. 12 अस्पतालों का अपग्रेड

चीते और वन्यजीव (MP Cabinet Decisions):

कूनो में 28, गांधीसागर में 2 चीते पहले से हैं। जनवरी में 8 और चीते आएंगे। दुर्गावती और नौरादेही अभयारण्य में भी चीता पुनर्स्थापन होगा।

खजुराहो को वैश्विक टूरिज्म हब बनाने की तैयारी (MP Cabinet Decisions)

CM ने कहा, “G20 के बाद खजुराहो कन्वेंशन सेंटर का बेहतर उपयोग हो, इसलिए यहीं कैबिनेट रखी। अब फाइव स्टार होटल और बड़े टूरिज्म प्रोजेक्ट आएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर