Mahakaushal Times

LIVE : CM मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नक्सलवाद और नदी जोड़ो परियोजनाओं पर कही ये बात

LIVE : CM मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भोपाल। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। नक्सलवाद और नदी जोड़ो परियोजनाओं पर सबसे आक्रामक दिखे।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा

सीएम ने कहा, “आजादी के बाद से 2014 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकारें रहीं। नक्सलवाद को पनपने दिया, कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। मोदी जी और अमित शाह जी ने डेडलाइन दी और आज मध्य प्रदेश नक्सल-मुक्ति की दहलीज पर खड़ा है। बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में हमारे अफसरों ने खुद मांगकर पोस्टिंग ली। आखिरी दिनों में नक्सलियों के फोन टैप किए तो बात हो रही थी कि पहले सरेंडर कौन करेगा!”

नदी जोड़ो परियोजनाओं पर ऐतिहासिक दावा

“केन-बेतवा लिंक दशकों से अटकी थी – हमने शुरू की।
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक अपने आप में इतिहास है।
इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश और राजस्थान का जल संकट दूर होगा और दोनों राज्यों का सदियों पुराना पानी का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया।”

सीएम ने प्रेजेंटेशन के जरिए नक्सल सरेंडर के फोटो, नदी जोड़ो प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य और आंकड़े भी दिखाए। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले, “कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए, काम नहीं किया। आज जनता देख रही है कि मोदी जी की डबल इंजन सरकार वादों को पूरा कर रही है।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम बेहद आक्रामक और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। नक्सल-मुक्ति और जल संकट समाधान को उन्होंने मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर