Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव से मिलीं माउंट एवरेस्ट विजेता अंजना यादव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

cm mohan yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में रायसेन जिले के सेमरी गांव की बेटी अंजना यादव ने मुलाकात की। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अंजना को मुख्यमंत्री ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदेशी निवेशकों को बड़ी टैक्स राहत, सरकारी बॉन्ड बाजार में निवेश बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा आर्थिक दांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजना यादव की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। कम साधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और हौसले के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

किसान की बेटी ने किया कमाल

रायसेन जिले के सेमरी गांव के किसान परिवार से आने वाली अंजना यादव ने 27 मई 2026 को सुबह 5 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपना सपना पूरा किया और प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया।

अंजना ने मुख्यमंत्री को बताया कि एवरेस्ट की चढ़ाई उनके जीवन की सबसे कठिन चुनौती थी। खराब मौसम, तेज बर्फीली हवाओं और ऑक्सीजन की कमी जैसी मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य तक पहुंचीं।

WhatsApp, Facebook और Instagram पर लॉगिन का बदलेगा तरीका, OTP के बिना होगा मोबाइल वेरिफिकेशन

सरकार के सहयोग से पूरा हुआ सपना

अंजना यादव ने बताया कि एवरेस्ट अभियान करीब दो महीने तक चला। इस अभियान के लिए उन्हें मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थन से उनका सपना पूरा हो सका।उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत करने का जज्बा हो तो आर्थिक परेशानियां भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं।

अंजना ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने पर्वतारोहण को अपना लक्ष्य बनाया था। इसके बाद लगातार प्रशिक्षण और मेहनत के जरिए उन्होंने खुद को एवरेस्ट अभियान के लिए तैयार किया। इससे पहले भी वह कई पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं।

रेपो रेट यथावत रखकर आरबीआई ने दिया स्थिरता का संदेश, विशेषज्ञ बोले- दीर्घकालिक विकास को मिलेगा मजबूत आधार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अंजना ने बताया कि अब वह गांवों और सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रेरित करना चाहती हैं। वह अलग-अलग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने का संदेश देंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंजना के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक कहानियां प्रदेश के युवाओं में नया आत्मविश्वास और उत्साह पैदा करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर