Mahakaushal Times

CM Mohan Yadav : गरीब कल्याण से बदली तस्वीर! CM मोहन यादव बोले- गरीबों को मिला सम्मान और सुरक्षा का नया आधार

CM MOHAN YADAV

CM Mohan Yadav on Goverment Welfare Schemes : भोपाल। देश में गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में कई बड़े कल्याणकारी अभियान चलाए गए हैं। आवास, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, स्वरोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने कहा कि आवास, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, स्वरोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं ने समाज के कमजोर वर्ग को नई ताकत दी है।

सरकार का दावा है कि इन प्रयासों का असर यह हुआ कि करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई विभिन्न योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

केरल से शुरू हुआ ट्रेंड, तमिलनाडु-महाराष्ट्र तक फैला AI मंत्रालय का मॉडल, क्या बदल जाएगा भारत में?

गरीबों के जीवन में आया बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया है।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के तहत करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिली है। वहीं सुरक्षा बीमा योजनाओं और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।

अदालतों में AI के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी, 20 जून तक आम जनता से सुझाव आमंत्रित

रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) और पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) जैसी योजनाओं ने छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने जीवन स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समावेशी विकास की दिशा में प्रयास

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। सरकार का दावा है कि गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की ये पहलें देश के समावेशी विकास को मजबूत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर