Mahakaushal Times

MP Weather Update : कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, मालवा-निमाड़ में पारा 5°C से नीचे

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी है। मालवा-निमाड़ अंचल में रातें बेहद सर्द हो गई हैं, जहां कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह भी 13 जिलों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता एक किलोमीटर से कम हो गई।

घने कोहरे का अलर्ट वाले जिले (MP Weather Update):

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के अलावा भोपाल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में भी कोहरा छाने की संभावना है। दृश्यता 1-4 किमी तक सीमित रह सकती है।

तापमान में भारी गिरावट (MP Weather Update) :

बुधवार-गुरुवार रात सबसे ठंडा स्थान शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, जहां पारा 3.5°C तक लुढ़का।

भोपाल: 5.4°C
इंदौर: 4.5°C
ग्वालियर: 9.3°C
उज्जैन: 7.3°C
जबलपुर: 9.2°C

मंदसौर, शाजापुर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तापमान 5°C से नीचे बना हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

यातायात पर असर :

कोहरे से रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। दिल्ली से इंदौर-भोपाल आने वाली ट्रेनें 30 मिनट से 5 घंटे तक लेट चल रही हैं। पंजाब मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड, मालवा, छत्तीसगढ़, कोल्हापुर सुपरफास्ट और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन स्टेशनों पर भी यही हाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु की फ्लाइट्स 20 मिनट से एक घंटे तक लेट रवाना हुईं।

नवंबर में ही सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में 15 दिन लगातार शीतलहर (1931 के बाद सबसे लंबा), 17 नवंबर को 5.2°C (रिकॉर्ड), इंदौर में 6.4°C (25 साल में सबसे ठंडी रात)। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर-जनवरी में उत्तर भारत की सर्द हवाओं का असर और बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर