Mahakaushal Times

Jabalpur News : पनागर ज्वेलरी शॉप डकैती मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime News

Jabalpur News : जबलपुर। जिले में अंतरराज्यीय अपराधियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पहले खितौला बैंक डकैती में बिहार की गैंग ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अब पनागर मुख्य बाजार स्थित भूरा ज्वेलर्स डकैती कांड में पड़ोसी राज्य के अपराधियों की संलिप्तता के महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं।

कट्टे की नोक पर बैग लूटने की कोशिश (Jabalpur News)

मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान संचालक सुनील सोनी और उनके पुत्र संभव सोनी तीन बैग में जेवरात भरकर घर जा रहे थे। दुकान के बाहर निकलते ही दो नकाबपोश अपराधी आए और कट्टे की नोक पर बैग लूटने की कोशिश की। पिता सुनील के विरोध करने पर एक अपराधी ने उन्हें कमर में गोली मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। बेटे संभव ने बचाव किया तो दूसरे नकाबपोश ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई।

बाइक पर फरार हो गए नकाबपोश युवक (Jabalpur News)

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि छह नकाबपोश युवक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बाइक पर फरार हो गए। फुटेज में अपराधियों के चेहरे और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं हैं।

जांच में पुलिस को सुराग मिले हैं कि अपराधी वारदात के बाद पड़ोसी राज्य की ओर भाग गए। वे मैहर तक पहुंचे होने की जानकारी है, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस टीमें विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर