Mahakaushal Tines

Mandla News : ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं…’, नशे में धुत शिक्षक बच्चों को सिखा रहा फिल्मी गाना

Mandla News : 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं...', नशे में धुत शिक्षक बच्चों को सिखा रहा फिल्मी गाना

Mandla News : मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक सरकारी प्राथमिक शाला के शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए पढ़ाई के बजाय बच्चों को फिल्मी गाने सिखाता नजर आ रहा है।

यह घटना मंडला विकासखंड के ग्राम पंचायत अहमदपुर के ग्वारीटोला प्राथमिक शाला की बताई जा रही है। वीडियो में शिक्षक की पहचान महेश कुमार गोठरिया के रूप में हुई है। वह क्लास में “तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं” गाना गाते हुए बच्चों से दोहराने को कह रहा है।

वीडियो में शिक्षक से जब शराब पीकर पढ़ाने के बारे में सवाल किया गया, तो उसने बेखौफ कहा कि बिना शराब पिए वह पढ़ा नहीं सकता और दो बोतल शराब पीए बिना उसका दिमाग काम नहीं करता।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई (Mandla News)

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। डीपीसी और बीईओ को जांच के लिए गांव भेजा गया। अधिकारियों ने जांच पूरी कर प्रतिवेदन सहायक आयुक्त को सौंप दिया। शिक्षक महेश कुमार गोठरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक कम वेतन (लगभग 3600 रुपये मासिक मानदेय) पर कार्यरत हैं और उनकी सेवानिवृत्ति में केवल छह माह शेष हैं। फिर भी, इस व्यवहार पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

अभिभावकों में आक्रोश (Mandla News)

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने शिक्षक के इस कृत्य पर तीव्र नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर