Mahakaushal Tines

Jabalpur News : पुलिस की पिटाई के बाद फांसी से लटका मिला युवक का शव, हनुमानताल में सनसनी

Jabalpur News : पुलिस की पिटाई के बाद फांसी से लटका मिला युवक का शव

Jabalpur News : जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के ठक्करग्राम बाबाटोला में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 28 वर्षीय जयराज चौधरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोपहर में डायल 112 की पुलिस ने जयराज की पत्नी की शिकायत पर उसे सरेआम पिटाई की थी। पब्लिक में हुई इस पिटाई से शर्मिंदगी बर्दाश्त न कर पाने के कारण जयराज ने यह कदम उठाया।

जयराज पेंटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी ने घरेलू हिंसा की शिकायत हनुमानताल थाने में की थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जयराज को पकड़ा और कथित तौर पर सरेआम मारपीट की। इसके कुछ घंटे बाद ही जयराज ने घर में फांसी लगा ली।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया (Jabalpur News)

सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पिटाई और आत्महत्या के बीच संबंध की पड़ताल की जा रही है।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। अगर पिटाई के आरोप साबित हुए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर