Mahakaushal Tines

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में कोहरे का सितम जारी, सीजन में पहली बार पारा 3°C से नीचे

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। रविवार सुबह ग्वालियर समेत 18 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि रीवा में दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई। शनिवार को शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज किया गया, जो इस सर्दी सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। प्रदेश में पहली बार पारा 3 डिग्री से नीचे पहुंचा।

घने कोहरे से प्रभावित जिले (MP Weather Update):

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और कटनी। इनके अलावा भोपाल, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में मध्यम कोहरा रहा, जहां विजिबिलिटी 2-4 किमी तक सीमित थी।

रेल यातायात ठप (MP Weather Update):

कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ा। दिल्ली-उत्तर भारत से आने वाली मालवा एक्सप्रेस, झेलम, शताब्दी, सचखंड और पंजाब मेल जैसी ट्रेनें 6-8 घंटे देरी से चल रही हैं। भोपाल में मालवा एक्सप्रेस सुबह 7:25 की जगह दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। इंदौर-उज्जैन रूट भी प्रभावित।

उत्तर भारत की जेट स्ट्रीम (194 किमी/घंटा) पहाड़ों से बर्फीली हवाओं को और तीव्र बना रही है, जिससे ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिलसिला जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर