Mahakaushal Tines

Dindori News : अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक खाई में गिरी, पिता की मौत, बेटी और दोस्त गंभीर रूप से घायल

Dindori News : अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक खाई में गिरी

Dindori News : मध्यप्रदेश। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार खाई में जा गिरे। इस हादसे में बाइक चालक पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान पडरिया निवासी राजेंद्र कच्छवाहा के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। हादसे के समय वह अपनी बेटी नव्या को बाइक पर गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ दोस्त अनिल झरिया भी बाइक पर सवार था। तीनों जबलपुर से गांव की ओर लौट रहे थे, तभी बरखेड़ा के पास पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

इलाज के दौरान राजेंद्र कच्छवाहा की मौत (Dindori News)

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। एंबुलेंस से घायलों को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज के दौरान राजेंद्र कच्छवाहा की मौत हो गई। नव्या और अनिल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर