Mahakaushal Tines

MP Minor Rape Case : अश्लील वीडियो देखकर मासूम के साथ दुष्कर्म, बंधक बनाकर की दरिंदगी

MP Rape Case

MP Minor Rape Case : भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम 7 साल की मासूम के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्क में खेल रही बच्ची को मोबाइल पर कार्टून दिखाने का लालच देकर अपने किराए के कमरे में ले गया और वहां दरिंदगी की। वारदात से पहले आरोपी ने फोन पर अश्लील वीडियो भी देखे थे।

घटना के बाद मासूम घर पहुंची और मां को पूरी आपबीती सुनाई। मां ने पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को खबर मिली। उन्होंने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

POCSO एक्ट का मामला दर्ज (MP Minor Rape Case)

आरोपी की पहचान नरेंद्र राजपूत के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता है और इलाके में ही किराए का कमरा लेकर रहता है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि बच्ची अकेली खेल रही थी, इसलिए नीयत खराब हो गई और कार्टून का लालच देकर कमरे में ले गया। वारदात के बाद टॉफी देकर बच्ची को भगा दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, दुष्कर्म, बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी पकड़े जाने के बाद थाने पर भीड़ जमा हो गई और सख्त सजा की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर