Mahakaushal Tines

Jabalpur News : सिहोरा जिला बनाने की मांग, 18 दिन के अनशन के बाद CM मोहन यादव ने 50 आंदोलनकारियों को भोपाल बुलाया

Jabalpur News : सिहोरा जिला बनाने की मांग

Jabalpur News : जबलपुर। पिछले 30 साल से चली आ रही सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य 3 दिसंबर 2025 से आमरण अनशन पर बैठे हैं। 18 दिन के अनशन के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। आज (22 दिसंबर) करीब 50 आंदोलनकारी निजी वाहनों से भोपाल रवाना हो रहे हैं। 23 दिसंबर को उनकी CM से मुलाकात होगी।

अनशन की वजह से बढ़ा दबाव (Jabalpur News)

11 दिसंबर को अनशनकारी एवं RSS के पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। 13 दिसंबर को डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने फोन पर बात कर अनशन खत्म करने का अनुरोध किया और 16 दिसंबर को CM से मीटिंग का भरोसा दिया। लेकिन पारिवारिक कारणों से वह मीटिंग नहीं हो सकी। प्रमोद साहू ने जल तो ग्रहण कर लिया, लेकिन अन्न त्याग जारी रखा है। अब CM की सीधी पहल से वार्ता तय हुई है।

सिहोरा वासियों में उत्साह है। लोग मान रहे हैं कि CM की पहल से मांग पूरी हो सकती है। वार्ता का परिणाम क्या होगा, यह 23 दिसंबर को साफ हो जाएगा। फिलहाल अनशन जारी है और आंदोलनकारी भोपाल रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर