Mahakaushal Times

MP Weather Update : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में पूरा प्रदेश, पचमढ़ी सबसे ठंडा

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।

सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी (MP Weather Update):

हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 5 डिग्री से नीचे गिर गया। रीवा में 5.6°C और शहडोल के कल्याणपुर में 5.9°C दर्ज हुआ।

बड़े शहरों का तापमान (MP Weather Update) :

– भोपाल और इंदौर: 8.8°C
– ग्वालियर: 11.3°C
– उज्जैन: 11.4°C
– जबलपुर: 9°C
– राजगढ़ और खजुराहो: 7°C
– सतना (चित्रकूट): 7°C
– मलाजखंड: 7.4°C
– बैतूल: 7.5°C
– नौगांव: 7.6°C
– खंडवा और सतना: 8°C
– मंडला: 8.2°C
– नरसिंहपुर, खरगोन, उमरिया: 8.4°C
– दमोह: 8.5°C
– रायसेन: 8.8°C
– सागर: 8.9°C
– शिवपुरी और जबलपुर: 9°C
– दतिया: 9.5°C

घने कोहरे के कारण हाइवे और रेल यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर