Mahakaushal Tines

Chhindwara News : एक साथ जन्मे चार नवजातों की मौत, फेफड़े विकसित न होने से नहीं ले पाए सांस

Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक अनोखी लेकिन दर्दनाक घटना हुई। रोरा ढेकनी माल गांव की गुनो (पति जगर सिंह) ने गर्भ के सातवें महीने में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया – तीन लड़कियां और एक लड़का। जन्म की खबर से परिवार और अस्पताल में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई। चारों नवजातों ने सांस न ले पाने से दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने बताया कारण

यह “सुपर प्रीमैच्योर” केस था। सात महीने में जन्मे बच्चों के फेफड़े और अन्य महत्वपूर्ण अंग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते। सबसे छोटे बच्चे का वजन महज 380 ग्राम था। डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन सांस लेने में असमर्थता के कारण एक-एक कर चारों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर