Mahakaushal Times

MP News : अलसुबह सराफा बाजार में सनसनीखेज वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानों को बनाया निशाना

MP News : अलसुबह सराफा बाजार में सनसनीखेज वारदात

MP News : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ शहर के मुख्य सराफा बाजार (किला) में बुधवार अलसुबह करीब 3 बजे एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने तीन-चार ज्वेलर्स दुकानों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ लाखों रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बदमाशों ने दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और व्यापारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया। लूटपाट के दौरान पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनकर बदमाश घबरा गए और भागने लगे। फरार होने से पहले गुलैल से हमला भी किया।

आरोपियों की तलाश शुरू (MP News)

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। SP प्रदीप शर्मा ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान में लूट की रकम लाखों में बताई जा रही है।

घटना से सराफा बाजार और पूरे व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई है। व्यापारियों ने तुरंत गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा होगा। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर