Mahakaushal Tines

ED की बड़ी Raid – उमेश शहरा और उनके सीए के ठिकानों पर छापा, 58 करोड़ बैंक लोन घोटाले में दस्तावेज जब्त

ED News

ED Raid : इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को 58 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली से आई ED टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में उमेश शहरा, उनकी कंपनी से जुड़े पूर्व सीए ईश्वर और संबंधित कुल चार ठिकानों पर छापेमारी की। लेन-देन से जुड़े कागजात, बैंक रिकॉर्ड और अन्य फाइनेंशियल दस्तावेज जब्त कर लिए गए।

मामला क्या है? (ED Raid)

2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने रुचि ग्लोबल के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ ED में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि फर्जी और भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर 58 करोड़ का लोन लिया गया, लेकिन समय पर चुकाया नहीं गया, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ। ED ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग मानते हुए PMLA एक्ट के तहत केस दर्ज किया। जांच में लोन की राशि के दुरुपयोग और मनी ट्रेल की पड़ताल हो रही है।

दिनभर चली रेड के बाद ED टीम जब्त सामग्री लेकर दिल्ली रवाना हो गई। वहां दस्तावेजों का विस्तृत विश्लेषण होगा। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं। रुचि ग्लोबल के अन्य जुड़े लोग भी रडार पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर