Mahakaushal Times

MP Accident News : रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन की मौत

MP Accident News : रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन की मौत

MP Accident News : मैहर (ताला)। मध्यप्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। देर रात मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के गुजरा टोल प्लाजा के पास इंडियन गैस एजेंसी के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान (MP Accident News)

– अंकित सोंधिया
– दीपक कोल
– नागेंद्र कोल

तीनों रीवा से मजदूरी कर अपने गांव जमुना लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अमरपाटन भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे में ट्रॉली दिखाई न देने को वजह बताया जा रहा है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर