Mahakaushal Tines

Balaghat News : वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती, अस्थायी पुल जेसीबी से ध्वस्त

Balaghat News : वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती

Balaghat News : बालाघाट। जिले में अवैध रेत खनन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार बालाघाट और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गायखुरी में वैनगंगा नदी पर बने अवैध अस्थायी पुल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

यह पुल रेत माफिया ने नदी में अवैध उत्खनन और परिवहन के लिए बनाया था। टीम के पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया। जेसीबी मशीन से पुल को तोड़कर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। अब अवैध रेत का परिवहन असंभव हो गया।

कलेक्टर के निर्देश पर चल रही इस मुहिम में कई जगहों पर ऐसी कार्रवाइयां हो रही हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर