Mahakaushal Tines

Chhindwara News : बाइक चलाते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरे; डॉक्टर बने फरिश्ता

Chhindwara News : बाइक चलाते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरे; डॉक्टर बने फरिश्ता

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। परासिया रोड पर एक दिल दहला देने वाली लेकिन प्रेरणादायक घटना हुई। सतीश वर्मा अपनी बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी अचानक हार्ट अटैक आया। बाइक लड़खड़ाई और वे डॉक्टर दिनेश ठाकुर के क्लीनिक के ठीक सामने गिर पड़े।

जैसे ही डॉक्टर ठाकुर को पता चला, वे तुरंत बाहर निकले। स्थिति देखकर बिना देर किए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) शुरू कर दिया। उनकी त्वरित सूझबूझ और मेडिकल स्किल से सतीश वर्मा की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सतीश वर्मा को अस्पताल ले जाया गया (Chhindwara News)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे डॉक्टर ठाकुर ने सड़क पर ही प्रोफेशनल तरीके से CPR देकर बुजुर्ग को होश में लाया। आसपास के लोग भी मदद के लिए जुटे। बाद में सतीश वर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टर दिनेश ठाकुर को लोग “फरिश्ता” बता रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि समय पर सही मदद कितनी कीमती हो सकती है। सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं और CPR की ट्रेनिंग लेने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर